{"_id":"5b352df64f1c1b603c8b5f5a","slug":"81530211830-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन सामग्री से लदे चार ट्रक सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन सामग्री से लदे चार ट्रक सीज
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन सामग्री से लदे चार ट्रक सीज
नकुड़ (सहारनपुर)। पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद हरियाणा से अवैध खनन परिवहन लगातार जारी है। पुलिस ने बुधवार रात अवैध खनन सामग्री से लदे चार ट्रकों को सीज कर रिपोर्ट खनन अधिकारी को भेजी है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात चेकिंग के दौरान शाहजहांपुर की ओर से नकुड़ बस अड्डे की ओर आ रहे चार ट्रकों को रुकवाकर देखा तो उनमें खनन सामग्री थी। बताया कि उन्होंने जब ट्रकों के चालकों से वैध प्रपत्र दिखाने को कहा तो कोई भी चालक वैध प्रपत्र नही दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने सभी चार ट्रकों को कोतवाली लाकर सीज कर दिया।