{"_id":"5b2d47ef4f1c1b624d8b79a5","slug":"81529694191-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शब्बीरपुर कांड का बदला लेने को हुआ था प्रदीप का मर्डर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शब्बीरपुर कांड का बदला लेने को हुआ था प्रदीप का मर्डर
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। आसनवाली के प्रदीप ठाकुर की हत्या शब्बीरपुर कांड का बदला लेने के लिए की गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। तीन आरोपी अभी फरार बताए गए हैं।
शब्बीरपुर में दलित और राजपूत में हुए जातीय संघर्ष में दौरान पिछले साल 24 मई को आसनवाली निवासी प्रदीप की द्वारिका पुरी कालोनी के पास रोड पर गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उस समय वह सहारनपुर से अपनी दुकान का सामान लेकर अपने गांव जा रहा था। प्रदीप की उपचार के दौरान चंडीगढ़ के अस्पताल में मौत हो गई थी। इस हत्याकांड को लेकर जिले का माहौल काफी गरम हुआ था।
शुक्रवार को पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि शब्बीरपुर की घटना का बदला लेने के लिए आसनवाली के प्रदीप को गोली मारी गई थी। पुलिस ने शुक्रवार शाम को मुखबिर की सूचना पर रिमाउंट डिपो के मैदान से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास एक तमंचा बरामद किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विकास उर्फ गुड्डू गौतम तथा अर्जुन निवासी नाजिरपुरा बताया। पुलिस द्वारा बरामद किया गया तमंचा प्रदीप की हत्या में प्रयुक्त किया गया था। एसपी सिटी प्रबल प्रताप ने बताया कि अर्जुन और विकास ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर शब्बीरपुर घटना के विरोध में प्रदीप को गोली मारी थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी अर्जुन ने बताया कि सभी के पास हथियार थे। जब प्रदीप अपनी बाइक पर वहां से गुजरा तो उसकी मोटरसाइकिल पर राणा लिखा देखा। राणा लिखा देखते ही उसने तमंचे से उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
-- विकास ने साजिश रची, अर्जुन ने मारी गोली
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी अर्जुन ने बताया कि 24 मई 2017 को वह काम पर आया था। विकास ने उसे फोन करके जनता रोड पर बुलाया। जब वह जनता रोड पर पहुंचा तो वहां पर विकास उर्फ गुड्डू गौतम के साथ चीकू उर्फ रवि निवासी नाजिरपुरा, अमन निवासी सरकड़ी और विनोद निवासी शाकंभरी बिहार मिले। उन्होंने आपस में सलाह की थी कि किसी ठाकुर की गोली मारकर शब्बीरपुर कांड का बदला लेना है। वह लोग जनता रोड पर द्वारिकापुरी कालोनी के पास खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। उसी समय सरकड़ी की ओर से प्रदीप मोटरसाइकिल पर आया। तो उसने तमंचे से गोली मार दी।