फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शराब और मिलावटी तेल बेचने में ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार

शराब और मिलावटी तेल बेचने में ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार

Sat, 21 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
शराब और मिलावटी तेल बेचने में ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार
सहारनपुर। आबकारी एवं पूर्ति विभाग की टीम ने अंबाला रोड पर नानक बस सर्विस एवं स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर छापा मारकर नशे और मिलावट के काले धंधे का भंडाफोड़ किया है। मौके से शराब की पेटियों के अलावा मिट्टी का तेल बरामद हुआ है। इस तेल को डीजल में मिलाकर बेचा जाता था। पुलिस ने आरोपी ट्रांसपोर्टर को गिरफ्तार करने के साथ दोनों दुकानों को सील कर दिया है।
विज्ञापन

अंबाला रोड पर दिल्ली बस स्टैंड के सामने नानक बस सर्विस के नाम से टूरिस्ट बस संचालित करने एवं स्पेयर पार्ट्स की दुकान की आड़ में ट्रांसपोर्टर राजपाल सिंह द्वारा नशे का कारोबार किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। कई दिन से आबकारी टीम उसकी निगरानी कर रही थी। पुख्ता जानकारी मिलने पर आबकारी निरीक्षक गिरीश चंद पटेल के नेतृत्व में टीम ने दुकान में छापा मार दिया। छापा लगते ही दुकान पर हड़कंप मच गया। आबकारी टीम ने दुकान के अंदर से हरियाणा से तस्करी कर लाकर बेची जा रही शराब की दो पेटियां बरामद कीं। इसके अलावा यूपी मार्का की अंग्रेजी शराब भी मिली है। आबकारी टीम को मौके पर मिट्टी के तेल से भरे ड्रम मिले तो पूर्ति विभाग को बुला लिया गया। इस मामले में आबकारी टीम ने दुकान संचालक राजपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूर्ति विभाग की टीम ने मिट्टी के तेल से भरे दो ड्रम दुकान से बरामद किए। आरोप है कि दुकान से ही मिट्टी के तेल की कालाबाजारी की जा रही थी। टीम ने दुकान से 180 लीटर मिट्टी का तेल मिश्रित डीजल भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने पड़ोस की दुकान में भी तेल होने की जानकारी दी। लेकिन छापा लगते ही पड़ोसी दुकानदार दुकान का ताला लगाकर फरार हो गया। टीम ने दोनों दुकानों को सील कर दिया है। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि डीजल में मिट्टी का तेल मिलाकर लोगों को बेचा जा रहा था। पड़ोस की दुकान में भी यह गोरखधंधा चल रहा था। दोनों दुकानों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


बच्चों को नशे का सामान बेचने के मामले में हो चुकी है कार्रवाई
पुलिस के अनुसार आरोपी ट्रांसपोर्टर राजपाल सिंह को बच्चों को नशे का सामान एवं सुलोचन बेचे जाने के आरोप में एक साल पहले भी गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed