फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मुख्यमंत्री से मिलने मथुरा पहुंचा बीएसएफ जवान अजय कुमार

मुख्यमंत्री से मिलने मथुरा पहुंचा बीएसएफ जवान अजय कुमार

Fri, 23 Feb 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मिलने मथुरा पहुंचा बीएसएफ जवान अजय कुमार
गंगोह (सहारनपुर)। बीएसएफ जवान अजय कुमार परिवार के उत्पीड़न के मामले में न्याय पाने को सीएम से मिलने की उम्मीद लखनऊ में पूरी नहीं हो पाई। मुख्यमंत्री से मिलने के लिए अजय कुमार मथुरा पहुंच गया है। उसे मथुरा में मुख्यमंत्री से मिलने की उम्मीद बनी है।
विज्ञापन

बीएसएफ जवान ने बृहस्पतिवार को अपने पिता एवं परिवार के अन्य सदस्यों के उत्पीड़न के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास किया। लेकिन उसकी मुलाकात नहीं हो सकी। जबकि डीजीपी से भी अजय नहीं मिल सका। जवान अजय ने फोन पर बताया कि उसे जानकारी मिली है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा जाएंगे। जिसके चलते अजय कुमार भी मथुरा के लिए रवाना हो गया। उसे उम्मीद जताई है कि वहां मुख्यमंत्री उसकी बात जरूर सुनेंगे।
विज्ञापन

बेटे के कातिलों को सजा दिलाए बिना कैसे घर जांऊ
गंगोह। बीएसएफ जवान अजय कुमार ने रूंधे गले से बताया कि उसकी पत्नी जयमाला की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। वह उसे घर बुला रही है। जवान ने रोते हुए कहा कि उसके परिवार को छिन्न-भिन्न करने और बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार लोग खुले घूम रहे हैं। वह किस मुंह से घर वापस जाए। दोषियों को सजा दिलाए बिना घर जाकर वह अपने पिता और पत्नी को क्या मुंह दिखाएगा। उसने कहा कि जब तक दोषियों को सजा नहीं दिला देगा वह चैन से नहीं बैठेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर संभव मदद कर रही भारती यादव
गंगोह। बीएसएफ जवान अजय कुमार बृहस्पतिवार तक लखनऊ में जय हिंद सेवा संस्थान की अध्यक्ष भारती यादव के आवास पर रहा। उसने बताया कि जय हिंद सेवा संस्थान उसके न्याय पाने के संघर्ष िमें पूरी तरह से मदद कर रही है। भारती यादव ने बताया कि उन्होंने कोर्ट में वाद दायर करने की पूरी तैयारी कर ली है। सीएम स्तर से न्याय की उम्मीद है। सीएम जवान की बात सुनकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते तो वह कोर्ट की मदद लेंगी।

लगातार बिगड रही जवान की पत्नी की हालत
गंगोह। बीएसएफ जवान अजय की पत्नी की हालत में अभी भी सुधार नहीं हो पा रहा है। उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। जवान अजय ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह परिजन उसे सहारनपुर में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed