फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शासत्री चौक पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से दो दुकानें क्षतिग्रस्त

शासत्री चौक पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से दो दुकानें क्षतिग्रस्त

Thu, 15 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
शासत्री चौक पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से दो दुकानें क्षतिग्रस्त
देवबंद (सहारनपुर)। नगर के शास्त्री चौक पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर दुकानों से टकरा गई, जिससे दो दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि ट्रैक्टर किसका था यह देर रात पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब 4 बजे शास्त्री चौक पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों से टकरा गई। जिसमें शास्त्री चौक निवासी प्रदीप त्यागी और राजेश्वर धीमान की दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रदीप त्यागी का कहना है कि अचानक हुई तेज आवाज से उसकी आंख खुली नीचे जाकर देखा तो दोनों दुकानों की शटर और दीवार टूटी हुई थी। प्रदीप का कहना है कि टक्कर लगने से उनका हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर घटना से अवगत कराया है।
विज्ञापन

पांच लाख की मांग के चलते पत्नी के साथ मारपीट
देवबंद। एक विवाहिता ने अपने पति पर पांच लाख रुपये की मांग के चलते मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणखंडी में ब्याही गई नकुड़ निवासी फूल वर्षा ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति पांच लाख रुपये की मांग करता आ रहा है। इसी मांग को लेकर कई बार उसने उसके साथ मारपीट भी की। आरोप है कि बुधवार को फिर से उसने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन ससुराल पहुंचे और उसे अपने साथ ले आए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पति ने पत्नी पर लगाया मारपीट करने का आरोप, तहरीर दी
देवबंद। मोहल्ला बेरुन कोटला निवासी व्यक्ति ने पत्नी पर अनैतिक कार्य में लिप्त रहने तथा विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
बुधवार को कोतवाली में दी तहरीर में उक्त व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी अनैतिक कार्यों में लिप्त है जिसका बदमाश किस्म के लोगों के साथ उठना बैठना है। इससे उसकी बेटियों पर भी गलत असर पड़ रहा है। आरोप है कि जब वह इसका विरोध करता है तो पत्नी उसे भूखा रखती है और मारपीट भी करती है। उसने पुलिस ने पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed