फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म

Wed, 03 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म
सहारनपुर। एक तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। इससे महिला के एक बच्ची भी हो गई। इसके बावजूद निकाह को दबाव बनाने पर आरोपी ने पीड़िता से मारपीट की। महिला ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना जनकपुरी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि पति से तलाक हो जाने के बाद वह अपने मायके में ही रह रही है। महिला का आरोप है कि आरोपी गांव चकहरेटी निवासी मुस्तफा उसके घर पर आने जाने लगा। आरोप है कि मुस्तफा ने निकाह करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह एक बच्ची की मां बन गई। शादी की बात करने पर आरोपी टालमटोल करने लगा। 12 दिसंबर को जब उसने और उसके परिजनों ने आरोपी से निकाह करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके साथ गाली गलोज करते हुए मारपीट की और बच्चे सहित उसकी हत्या कर देने की धमकी दी। पीड़िता ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ जनकपुरी थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नशे से व्यक्ति की मौत
सहारनपुर। पांच दिन पूर्व नशे की हालत में देहरादून रोड पर ढमोला पुल के निकट बेसुध मिले युवक की मंगलवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतक युवक की शनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएएम इंटर कॉलेज के निकट ढमोला नदी पुल किनारे 28 दिसंबर को लगभग 45 वर्षीय एक व्यक्ति बेसुध हालत में पड़ा हुआ था। लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार युवक शराब के नशे में धुत था। उपचार के बावजूद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हो पाया। मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed