{"_id":"59b6dadf4f1c1be47f8b6303","slug":"81505155807-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड पर खाईबाड़ी और नशीला पदार्थ बेचने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्ड पर खाईबाड़ी और नशीला पदार्थ बेचने का आरोप
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। गांव टोली के ग्रामीणों ने एक होमगार्ड पर गांव में सट्टे की खाईवाड़ी करने और नशीले पदार्थ बेचने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत की है।
कोतवाली में गई तहरीर में गांव टोली निवासी ग्राम प्रधान के पति आरिफ, तौफिक, नफीस, मो. इनाम, इखलाक, फैजान, मो. रिजवान, इस्तखार, बुरहान, अब्दुल सत्तार, मो. असलम, वहीद, मुनफैद, बिलाल, मो. अहमद, इरफान, अबरार आदि का कहना है, कि उनके गांव का एक व्यक्ति होमगार्ड है। होमगार्ड होने की आड़ में वह गांव में सट्टे की खाईबाड़ी करने के साथ ही शराब, भांग का कारोबार कर रहा है, जिससे गांव का युवा वर्ग नशे, व सट्टे की ओर जा रहा है और उनका भविष्य अंधकार की ओर जा रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से इन अवैध धंधो को बंद कराकर कार्रवाई की जाने की मांग की है। कोतवाली इंस्पेक्टर वेद प्रकाश गिरी का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जायेगी।