फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में आग से सामान खाक

इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में आग से सामान खाक

Fri, 19 Apr 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में आग से सामान खाक
अंबेहटा (सहारनपुर)। कस्बे में रामपुर मनिहारान रोड पर स्थित इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में अचानक आग लग जाने से लाखों रुपये की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पुलिस और लेखपाल ने दुकान का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

समीपवर्ती गांव चडाव निवासी सतेंद्र उर्फ पिंटू पुत्र पवन ने कस्बे में रामपुर रोड पर बिजली का सामान ठीक करने की दुकान खोल रखी है। उसने बताया कि रोजमर्रा की भांति बुधवार रात को भी वह दुकान बंद करके गांव चला गया। बृहस्पतिवार की तड़के करीब तीन बजे किसी व्यक्ति ने दुकान में से धुआं निकलने की सूचना सतेंद्र को दी। सूचना मिलते ही वह परिवार के लोगों के साथ दुकान पर आया। दुकान का शटर खोला तो देखा कि भीतर रखा सामान धू धू कर जल रहा है। उसने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। दुकान में आग लगने की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस और लोगों ने आग पर पानी एवं रेत डालकर करीब दो घंटे में काबू पाया परंतु तब तक दुकान में रखा सामान जलकर खराब हो चुका था। पीड़ित ने बताया कि आग लग जाने से दुकान में रखे पंखे, स्टार्टर, वाशिंग मशीन, कूलर, सबमर्सिबल के मोटर, इंवर्टर, टुल्लु पंप, स्टेबलाइजर सहित बिजली के अन्य उपकरण के अलावा जरूरी कागजात जल कर खाक हो गए। उसने नुकसान की कीमत करीब साढे़ तीन लाख रुपये बताई है। सूचना पाकर लेखपाल रामनारायण ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया। सतेंद्र ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। कोतवाल अमरदीप लाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed