{"_id":"5b1ecde34f1c1bae6e8b77ad","slug":"71528745443-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को गुम करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे को गुम करने का आरोप
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बेटे को गुम करने का आरोप
सहारनपुर। बेहट के ग्राम थापुर इस्माइलपुर निवासी फूलकुमार ने गांव के ही चार लोगों पर उसके पुत्र को गुम करने का आरोप लगाया है।
फूलपुर का कहना है कि उसका 20 वर्षीय पुत्र अवनीश कुमार आठ मई को सुबह घर से गया था। लेकिन लौटकर घर नहीं पहुंचा। उन्होंने अपने सभी रिश्तेदारों, मित्रों एवं संभावित स्थानों पर तलाश कर लिया। लेकिन अवनीश का कहीं पता नहीं चल सका। उसने गांव के ही चार लोगों पर उसके पुत्र को गायब करने की आशंका जाहिर की है। उसका आरोप है कि गांव के चारों आरोपी युवक अपराधी प्रवृत्ति के हैं। आरोपी धमकी दे रहे हैं कि उनकी शिकायत की तो उसे जान से खत्म कर देंगे। आरोपी उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में फूल कुमार ने एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उसके पुत्र को सुरक्षित बरामद कराने की मांग की।