{"_id":"5ae613d94f1c1b320a8b72d8","slug":"71525027801-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवाल्वर और कारतूस चोरी, रायफल छोड़ गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिवाल्वर और कारतूस चोरी, रायफल छोड़ गए चोर
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मोहल्ला खानआलमपुरा से चोरों ने एक व्यक्ति के घर से रिवाल्वर और कारतूस चोरी कर लिए, जबकि चोर दीवान में रखी रायफल छोड़ गए। घर की सफाई करने पर चोरी का पता चला। थाना जनकपुरी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला खानआलमपुरा निवासी निशात अली खान ने बताया कि प्वाइंट 32 बोर का रिवाल्वर और आधा दर्जन कारतूस उसके घर से चोरी कर लिए गए। रिवाल्वर, कारतूस और रायफल कमरे में रखी दीवान में रखे थे। चोर रिवाल्वर और आधा दर्जन कारतूस पर हाथ साफ कर गए, लेकिन रायफल को दीवान में ही छोड़ गए। चार दिन पूर्व उसने घर में मिस्त्री लगवाए थे, जिसके लिए दीवान खाली कर सफाई की तो घटना का पता लगा। पहले उसने घर में ही रिवाल्वर और कारतूस की तलाश की। मगर, कुछ पता नहीं चल सका। थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।