{"_id":"5ae37dfe4f1c1b05418b6d30","slug":"71524858366-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तत्काल के रेलवे टिकटों को ब्लैक में बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तत्काल के रेलवे टिकटों को ब्लैक में बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
तत्काल टिकटों की कालाबाजारी में एक गिरफ्तार
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर तत्काल श्रेणी की रेलवे टिकट की कालाबाजारी का खुलासा हुआ है। जीआरपी ने तत्काल की रेलवे टिकट बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से तत्काल के तीन टिकट बरामद किए हैं। आरोपी रेलवे स्टेशन पर उन्हें बेचने की फिराक में था। आरोपी प्रत्येक टिकट पर 200 से 300 रुपये अधिक लेता था।
शुक्रवार सुबह रेलवे पुलिस बल की टीम को एक व्यक्ति ने रेलवे के तत्काल के टिकट कालाबाजारी की शिकायत की। आरपीएफ प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया जबकि अन्य साथी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम रोहन निवासी कपिल विहार बताया। आरपीएफ ने आरोपी के पास से तीन तत्काल टिकट बरामद किए।
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर आरक्षित टिकटों एवं तत्काल टिकट बनवाकर बेचने वाले दलाल सक्रिय हैं। लोग तत्काल की टिकट लेने टिकट विंडो पर पहुंचते हैं। लेकिन कुछ अधिकारियों से सेटिंग कर दलाल तत्काल टिकट खिड़की पर जम जाते हैं और अधिकांश टिकट खुद ही ले लेते हैं। ऐसे में लंबी लाइन में लगे लोगों को टिकट नहीं मिल पाता और दलाल उसका फायदा उठाकर मनमाने दामों में तत्काल के टिकट बेचकर यात्रियों को ठगते हैं।