फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप

Thu, 22 Nov 2018 12:06 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप
सहारनपुर। ग्राम खुर्द निवासी अफजाल एवं मंजूर अहमद ने सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति पर दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अफजाल एवं मंजूर अहमद का कहना है कि आरोपी ने उनके बेटों बाबर एवं फैसल को वेल्डिंग का कार्य करने के लिए दुबई में नौकरी के लिए भिजवा दिया। दोनों से खर्च के नाम पर दो लाख रुपये भी ले लिए। लेकिन उनसे वेल्डिंग का कार्य कराए जाने की बजाय दूसरा काम कराया जा रहा है। चार माह में कोई वेतन भी नहीं दिया गया है। उनके साथ ठगी की गई। जब उन्होंने आरोपी से इस बारे में पूछताछ की तो आरोपी ने उनके साथ अभद्रता की। जब उन्होंने वहां से बेटों को बुलवाने का प्रयास किया तो उन्हें नहीं आने दिया गया। अफजाल और मंजूर अहमद ने इस मामले में एसएसपी को ज्ञापन देकर बेटों को बुलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग के कर्मचारियों पर बैटरी जब्त करने का आरोप
सहारनपुर। ग्राम सरकड़ी शेख निवासी हैदर अली ने वाणिज्य कर विभाग के कुछ कर्मचारियों पर चेकिंग के दौरान उसके चार बैटरी जब्त किए जाने और उससे जुर्माना के नाम पर पैसे लिए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदर अली का आरोप है कि पिछले माह चेकिंग कर रहे वाणिज्य कर विभाग के कुछ कर्मचारियों ने उसे रोक लिया और उसका सामान अवैध बताते हुए उसकी गाड़ी एवं सामान जब्त करने लगे। उसने आरोप लगाया कि उससे रुपयों की भी मांग की। जिस पर उसने अपने एक दोस्त से कुछ रुपये मंगाकर उन्हें दिए। इनमें विभाग का ही एक पुलिसकर्मी भी शामिल था। फिर भी उसकी गाड़ी से चार बैटरी उतार ली। उसने इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से की। अधिकारियों ने उसे बयान के लिए 20 अक्तूबर को बुलाया। जब वह बयान देने के लिए पहुंचा तो वहां मौजूद आरोपी पुलिसकर्मी ने उसके साथ अभद्रता की। यही नहीं उसी रात में जब वह अपने गांव जा रहा था तो कुछ लोगों ने उसका पीछा किया और बाइक को टक्कर मारकर गिराने का प्रयास किया। जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी थी। इस मामले में हैदर अली ने एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed