{"_id":"5a380f464f1c1bee6a8b4a4b","slug":"71513623366-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र खोदकर निकाला बच्चे का शव, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्र खोदकर निकाला बच्चे का शव, सनसनी
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब्र खोदकर निकाला बच्चे का शव, सनसनी
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र के राजपूताना कब्रिस्तान से सात आठ माह पुरानी कब्र खोदकर एक बच्चे का शव निकाल लिया गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तंत्र क्रिया में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली मंडी क्षेत्र की मंसूर कॉलोनी स्थित राजपूताना कब्रिस्तान में एक बच्चे की कब्र खुदी हुई थी और शव गायब मिला। इसका पता चलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कोतवाली मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की। क्षेत्रवासियों ने पुलिस को बताया कि यह किसी बच्चे की कब्र थी। कब्र के पास से ही पुलिस ने तंत्र क्रिया में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि तंत्र क्रिया के चलते किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे का शव कब्र से निकाला है। इंस्पेक्टर मुनेंद्र सिंह ने बताया कि कब्र सात आठ माह पुरानी है। मोहल्ला आजाद कॉलोनी निवासी मो. इश्हाक पुत्र मो. अखलाक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्द मामले का खुलासा कर देगी।