फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिसकर्मियों को धमकाती महिला का वीडियो वायरल

पुलिसकर्मियों को धमकाती महिला का वीडियो वायरल

Thu, 02 Nov 2017 12:43 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों को धमकाती महिला का वीडियो वायरल
नकुड़ (सहारनपुर)। सोशल मीडिया पर वायरल दिव्यांग महिला के हंगामे का एक वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में दिव्यांग महिला पुलिसकर्मियों को खुलेआम अवैध शराब बेचने की धमकी दे रही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आबकारी पुलिस के साथ दिव्यांग महिला के हंगामे का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रही दिव्यांग महिला व एक युवती कुछ पुलिस कर्मियों को अवैध शराब बेचने की खुली चुनौती दे रही है। दिव्यांग महिला कह रही है कि शराब बेचने से उसे रोकने वाला आज तक कोई पैदा नहीं हुआ है, पुलिस चाहे जितना जोर लगा ले, लेकिन वह शराब बेचने का धंधा किसी भी कीमत पर बंद नहीं करेगी। इतना ंही नहीं उक्त महिला पुलिसकर्मियों को धमकी दे रही कि पुलिस में हिम्मत है तो उसके घर आकर शराब बेचने से रोक कर दिखाए। महिला कह रही है कि वह दिव्यांग है तथा आय का कोई साधन न होने के कारण शराब बेचने को मजबूर है। यदि पुलिस उसका शराब बेचना बंद कराना चाहती है तो पहले उसे सरकारी नौकरी दिलवाए। यह वीडियो करीब एक सप्ताह पूर्व का तथा नकुड़ के टाबर रोड पर स्थित आबकारी विभाग के अस्थाई कार्यालय के बाहर की बतायी जा रही है तथा वीडियो में पुलिस को धमकी देने वाली दिव्यांग महिला व युवती मां-बेटी हैं। बताया जाता है कि करीब एक सप्ताह पहले आबकारी पुलिस ने नकुड़-शाहजहांपुर रोड पर एक युवक व एक युवती को बाइक पर हरियाणा से तस्करी कर शराब लाते हुए गांव लतीफ पुर के पास रोकने की कोशिश की तो दोनों बाइक छोड़कर ईख के रास्ते फरार हो गए थे। पुलिस पकड़ी गई बाइक व शराब को अपने साथ ले आयी थी। जिसके कुछ देर बाद वीडियो में दिख रही युवती अपनी दिव्यांग मां को साथ लेकर आबकारी विभाग के कार्यालय पहुंच गई थी तथा बाइक व शराब को छोड़ने को लेकर आबकारी पुलिस पर दबाव बनाने के लिए काफी हंगामा काटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed