{"_id":"5941881b4f1c1b2f7b8b4687","slug":"71497466907-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोर की पिटाई वाली वीडियों हुई वायरल, मचा हडकंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल चोर की पिटाई वाली वीडियों हुई वायरल, मचा हडकंप
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल चोर की पिटाई का वीडियो वायरल
देवबंद। खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र में मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक की पिटाई वाली वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने आनन फानन में मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए। साथ ही उक्त युवक पर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने को भी कहा है।
दो दिन पूर्व खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र में सराय काहरान निवासी आजम को कुछ लोगों ने मोबाइल चोरी के आरोप में दबोच कर चौकी पर पुलिस के हवाले कर दिया था। जबकि इससे पूर्व लोगों ने उसे एक पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की। इस मामले में चौकी पुलिस ने चोर के पास छुरी बरामद दिखाते हुए उसका चालान कर दिया था। बुधवार को चोर की पिटाई वाली वीडियो वायरल हुई तो पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में एसएसपी बबलू कुमार ने देवबंद पुलिस से मामले की जानकारी ली तो कोतवाली पुलिस के पसीने छूट गए। एसएसपी ने मामले में जांच के आदेश देते हुए युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने को कहा है।