{"_id":"5beb1d1dbdec2269a642c3a2","slug":"61542135069-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स गैंग के तीन बदमाशों को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स गैंग के तीन बदमाशों को दबोचा
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। पुलिस ने बाइकर्स गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर चालान किया है। उक्त बदमाशों ने सोमवार को भंडारे से लौट रही एक महिला के गले से सोने की चेन लूटने का प्रयास किया था। आरोपियों से एक बाइक और छुरी भी बरामद की गई है।
सीओ राजेंद्र सिंह और कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर बाईपास मार्ग स्थित बाबा हरिदास मंदिर पर भंडारे से लौट रही रामतीर्थ कालोनी निवासी अरुणा से बदमाशों ने चेन लूटने का प्रयास किया था। अरुणा के शोर मचाने पर एक बदमाश को तो भीड़ ने दबोच लिया था, जबकि दो अन्य बाइक सहित फरार हो गए थे। बताया कि पकडे़ गए बदमाश तीतरों निवासी हसीन से पूछताछ के बाद उसके दोनो फरार साथियों दानिश एवं भूरा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से एक बिना नंबर की बाइक और छुरी भी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।