फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   युवती के साथ छेडछाड़ कर रहे शराबी युवक को लोगों ने दबोचा

युवती के साथ छेडछाड़ कर रहे शराबी युवक को लोगों ने दबोचा

Sat, 06 Oct 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
युवती के साथ छेडछाड़ कर रहे शराबी युवक को लोगों ने दबोचा
घर में घुसकर की छेड़छाड़
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। खेड़ा मुगल गांव में शराब के नशे में धुत एक युवक पड़ोसी के घर में घुस गया और वहां युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती के शोर मचाने पर मौके पर आए लोगों ने उसे दबोच लिया और मारपीट करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
खेड़ा मुगल गांव में बृहस्पतिवार की रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब लोगों ने एक युवक को पड़ोस के घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में दबोच लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि खेड़ामुगल निवासी सोनू आए दिन शराब पीकर गांव में लोगों के साथ गाली गलौज करता रहता है। रात वह नशे में गांव के अरविंद के घर में घुस गया तथा वहां युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस पर युवती ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिजनों समेत गांव के काफी लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने मोनू को दबोच लिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। जिसमें वह घायल हो गया। इस दौरान जानकारी मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची और आरोपी को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति लापता, गुमशुदगी दर्ज
देवबंद। अमरपुर नैन गांव से एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
अमरपुर नैन गांव निवासी विनोद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 22 वर्षीय भाई पप्पन गांव में राजकुमार के यहां नौकरी करता है। 3 अक्तूबर को वह घर से निकला। जिसके बाद नहीं लौटा। सभी जगह तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed