फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Family members suspect murder following teacher's death.

Meerut News: शिक्षक की मौत पर परिजनों ने जताया हत्या का शक

Thu, 24 Sep 2026 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Family members suspect murder following teacher's death.
- पीड़ित परिवार ने एसएसपी ऑफिस पर लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जानी थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के शिक्षक अशोक लोहानी (50) की मौत के मामले में उनकी मां कौशल्या देवी ने हत्या का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को उन्होंने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर हत्या का शक जताकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। एसएसपी ने सीओ सरधना को जांच का निर्देश दिया।

जागृति विहार निवासी कौशल्या देवी ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उनका बेटा अशोक एक निजी स्कूल में शिक्षक था। उनकी पत्नी रिचा एक निजी विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में वार्डन हैं। इसी वजह से दोनों को विश्वविद्यालय में आवास मिला हुआ था। मां का आरोप है कि नौ सितंबर की शाम करीब चार बजे उन्हें अशोक द्वारा फांसी लगाने की बात पत्नी की ओर से बताई गई थी। अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार अशोक को रात 9:53 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायती पत्र में पीड़िता ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि मौत का कारण सिर में लगी चोट से बताया गया है। उन्होंने कहा कि बेटे ने फांसी नहीं लगाई है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि शिकायत पत्र पर लगे आरोपों की जांच की जाएगी। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की होगी।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed