फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चोरों ने तीन दुकानों और एक घर को बनाया निशाना

चोरों ने तीन दुकानों और एक घर को बनाया निशाना

Fri, 05 Oct 2018 12:27 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने तीन दुकानों और एक घर को बनाया निशाना
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। बुधवार की रात चोरों ने तीन दुकानों के शटरों को उखाड़कर वहां से 33 हजार की नगदी सहित एक लाख रुपये मूल्य से ज्यादा का सामान चोरी कर लिया। इसके साथ ही एक परिवार के सोते सदस्यों को कमरे में बंद करके बेटी की दहेज के लिए रखे सोने चांदी के जेवर और 15 हजार की नगदी चोरी कर ली। पीड़ितों को चोरी का पता सुबह चला।
विज्ञापन

गागलहेड़ी थाने के गांव हरियाबांस में बुधवार की रात चोरों ने तीन दुकानों के शटर उखाड़ कर सामान चोरी कर लिया। दुकानदार स्वामी भूरा पुत्र गफूर ने बताया की उसकी दुकान से चोरों ने सात हजार की नगदी और एक एलसीडी, तहसीन पुत्र यामीन की दुकान से चीनी की बोरी, रिफाइंड की पेटी, मेदा का कट्टा और बीस हजार की नगदी तथा हसीन पुत्र भूरा की दुकान में रखी साढे़ छह हजार की नगदी चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने एक परिवार के सो रहे सदस्यों को कमरे में बंद करके दूसरे कमरे के ताले तोड़कर 15 हजार की नगदी सहित दहेज के लिए रखे जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित बाबूराम पुत्र दिलाराम ने बताया की परिवार के सभी सदस्य कमरों में सो रहे थे तो चोरों ने उनके कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर दूसरे कमरे के ताले तोड़ वहां लड़की की शादी के लिये रखे सोने चांदी के जेवरात और पंद्रह हजार की नगदी चोरी कर ली। सुबह पांच बजे उन्होंने शोर मचा कर पड़ोसियों को जगाया जिसके बाद उन्होंने दरवाजे की कुंडी खोली और पीड़ित परिवार बाहर निकल सका।
विज्ञापन

पीड़ितों को चोरी का पता सुबह चला। इसके बाद सभी ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। उधर थाना प्रभारी सरिता सिंह ने बताया की दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उनके बैग से कुछ संदिग्ध वस्तुएं मिली है। जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed