{"_id":"5ba695a7867a557eaa4de0cc","slug":"61537643943-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी को लेकर ट्रक चालक ने साथियों के साथ रोडवेज चालक व परिचालक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहासुनी को लेकर ट्रक चालक ने साथियों के साथ रोडवेज चालक व परिचालक को पीटा
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक और बस चालकों में मारपीट
देवबंद। कहासुनी को लेकर ट्रक और रोडवेज बस चालक के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि ट्रक चालक ने फोन कर अपने दर्जनभर से अधिक साथियों को बुला लिया। जिन्होंने बस चालक और परिचालक के साथ जमकर मारपीट की और नगदी भी छीनकर ले गए।
गंगोह डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 11एटी 1213 शनिवार करीब साढ़े तीन बजे देवबंद से सवारियां लेकर गंगोह के लिए रवाना हुई थी। बस जब कासिमपुरा रेलवे फाटक के समीप पहुंची तो इस दौरान पीछे से आया एक ट्रक उसके बराबर में आकर रुक गया। जब बस के इस्लामनगर नगर निवासी परिचालक संदीप ने ट्रक चालक को आगे बढ़ने को कहा कि वह उसके साथ गाली गलौज करने लगा। जिसके बाद चालक ट्रक लेकर आगे बढ़ा और इस दौरान उसने अपने 15-16 साथियों को फोन कर भायला रेलवे फाटक के पास बुला लिया। बस जैसे ही वहां पहुंची तो उक्त लोग गाड़ी में घुस गए तथा गंगोह निवासी चालक जीशान के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब संदीप ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की। संदीप का आरोप है कि उक्त लोग जाते समय उससे दो हजार रुपये की नगदी भी छीनकर ले गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर साथियों के साथ फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रक को कब्जे में ले लिया है।