फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बड़े भाई की हत्या में आरोपी गिरफ्तार

बड़े भाई की हत्या में आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
बड़े भाई की हत्या में आरोपी गिरफ्तार
बड़े भाई की हत्या में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। पुलिस ने मोहल्ला मुलतानियान में थप्पड़ मारने के विरोध में बड़े भाई की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उधर, गांधी कालोनी में पत्नी पर चाकू से हमला करने के मामले में आरोपी पति और जेठानी अभी भी फरार हैं।
बता दें कि मोहल्ला मुलतानियान निवासी जाकिर के छोटे बेटे साकिब ने डांट और थप्पड़ मारने से क्षुब्ध होकर बुधवार को पत्नी और बच्चों के साथ सो रहे बड़े भाई आकिल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद वह फरार हो गया था। उसकी तलाश में पुलिस विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप यादव ने बताया कि पुलिस ने साकिब को मंगलौर रोड से गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, गांधी कालोनी निवासी विवाहिता रश्मि पर चाकू से हमला कर घायल करने के मामले में पति विपिन और जेठानी रविता अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। बता दें कि घायल रश्मि ने पति पर जेठानी के साथ अनैतिक संबंध रखने का आरोप लगाया था। इसका विरोध करने पर ही उस पर चाकू से हमला किया गया। इस मामले में रश्मि के पिता लाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed