फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शाखा प्रबंधक पर कार्रवाई से बच रहे अधिकारी

शाखा प्रबंधक पर कार्रवाई से बच रहे अधिकारी

Mon, 04 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक पर कार्रवाई से बच रहे अधिकारी
मारपीट मामले में कार्रवाई न होने से रोष
विज्ञापन


सहारनपुर। बैंक परिसर में महिला से मारपीट करने के मामले में कार्रवाई न होने से पीड़ित पक्ष ने रोष जताया है।
कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र गांव संबलहेड़ी निवासी राजकली पत्नी नरेश सिंह ने बताया कि 23 मार्च को गांव सोना अर्जुनपुर स्थित एक बैंक की शाखा में वह पैसे निकालने गई थी। आरोप है कि उप शाखा प्रबंधक ने उसकी पासबुक और टोकन छीन लिया और कहा कि पहले लोन जमा करवाओ। वह तभी अपने घर गई और जान-पहचान के लोगों से उधार पैसे लेकर बैंक में जमा करवाए। आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने उसके साथ बैंक परिसर में मारपीट की और बंधक बनाकर बैठा लिया। तीन घंटे बाद आरोपी ने उसे धक्के देकर बैंक से निकाल दिया। घटना के समय कई लोग मौके पर मौजूद थे। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए एलडीएम को कई बार शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed