{"_id":"5af3478f4f1c1b87098b8d7f","slug":"61525893007-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला काटकर हत्या करने के दूसरे आरोपी का कोर्ट में आत्म समर्पण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला काटकर हत्या करने के दूसरे आरोपी का कोर्ट में आत्म समर्पण
Updated Thu, 10 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र की शकलापुरी मार्ग पर नशे में दोस्त की गला काटकर हत्या करने के दूसरे आरोपी ने बुधवार को कोर्ट ने आत्मसमर्पण कर दिया।
मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्यामनगर में 28 मार्च की रात मोहित विहार निवासी ब्रजेश उर्फ बंशी की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। अमन विहार के निकट से बाद में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दांव भी बरामद करते हुए एक मई को हत्यारोपी मूंगागढ़ निवासी मनोज को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि पुलिस दूसरे आरोपी को तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार नशे में ब्रजेश के गाली गलौज करने पर ही मनोज ने अपने दूसरे साथी गणेश विहार के मुन्ना के साथ मिलकर शकलापुरी मार्ग पर घेर कर ब्रजेश की दाव से गर्दन काट हत्या कर दी थी। तभी से मुन्ना फरार चल रहा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस के दबाव के चलते दूसरे हत्यारोपी मुन्ना ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अब उसे पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।