{"_id":"5af1edc44f1c1b5c098b8cab","slug":"61525804484-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की छापामारी, तीन बैल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की छापामारी, तीन बैल बरामद
Updated Wed, 09 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांपला खत्री में पुलिस की छापामारी, तीन बैल बरामद
देवबंद (सहारनपुर)। सांपला खत्री गांव में मंगलवार को पुलिस ने छापामारी कर कटान को लाए गए तीन जिंदा बैल बरामद किए हैं। आरोपी पुलिस को देख फरार हो गए। पुलिस को मौके से गोवंश कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद हुए हैं।
पुलिस ने सांपला खत्री निवासी साजिद पुत्र यासीन के मकान पर छापेमारी करते हुए कटान के लिए लाए गये तीन जिंदा बैल और धारदार हथियार बरामद किए।भारी पुलिस बल देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी घरों की छत कूदकर फरार हो गए। सीओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गोकशी करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर, हिंदू जागरण मंच के पूर्व प्रांत सुरक्षा प्रमुख विकास त्यागी, विहिप के कुलदीप सैनी, हिंदू जागरण मंच के ठाकुर सुरेंद्रपाल सिंह, अमित धीमान और हिंदू स्वाभिमान संगठन के अभिषेक त्यागी आदि ने गोकशी करने वालों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट कर कार्रवाई की मांग की है।