फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाजपा नेता की बेटी के साथ छेड़छाड़, अपहरण का प्रयास

भाजपा नेता की बेटी के साथ छेड़छाड़, अपहरण का प्रयास

Tue, 27 Mar 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता की बेटी के साथ छेड़छाड़, अपहरण का प्रयास
भाजपा नेता की बेटी से छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश
विज्ञापन

सहारनपुर। अपनी मां के साथ बाजार से लौट रही एक भाजपा नेता की पुत्री के साथ तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। आरोप है तमंचे से आतंकित कर उसके अपहरण की कोशिश भी की गई। लेकिन कुछ लोगों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले भाजपा नेता की बेटी सोमवार रात अपनी मां के साथ बाजार से घर आ रही थी। जब वह ज्वालानगर क्षेत्र से गुजरी तो वहां खड़े तीन युवकों ने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचा दिखाकर उसे धमकाया और फिर उसे खींचकर एक कार में ले जाने की कोशिश किया। मगर शोर मचाने पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों को देख आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने रात में ही दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें मंगलवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक नगर प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नवाबगंज निवासी आजम और अब्दुल्ला हैं। उन्होंने बताया कि मामला छेड़छाड़ का है। अपहरण की कोशिश नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed