फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ward attendant at women's hospital under scrutiny following deaths of mother and child

Budaun News: जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में घिरी महिला अस्पताल की वार्ड आया

Thu, 22 Oct 2026 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Ward attendant at women's hospital under scrutiny following deaths of mother and child
बदायूं। बिल्सी रोड स्थित अवैध रूप से संचालित बदायूं हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। घटना के बाद जिला महिला अस्पताल में तैनात वार्ड आया निशा तारिक उर्फ गुड़िया की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। वह घटना वाले दिन और अगले दिन भी ड्यूटी से गायब रही थी। पुलिस की पूछताछ में वार्ड आया के अवैध रूप से अपने घर पर प्रसव कराने की बात सामने आई है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम कई बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

बदायूं-बिल्सी रोड पर मंगलवार को बिना पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित बदायूं हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चे की मौत हो गई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जिला महिला अस्पताल की वार्ड आया निशा तारिक उर्फ गुड़िया को अपने साथ थाने ले गई थी। बाद में उसे परिजनों की सुपुर्दगी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी। सीएमओ की ओर से बुधवार को तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी घटना के कारणों और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच करेगी। इस मामले में वार्ड आया की भूमिका को लेकर सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं, क्योंकि वह जिला महिला अस्पताल में तैनात है। घटना वाले दिन ड्यूटी पर नहीं पहुंची थी। बुधवार को भी अस्पताल प्रशासन ने उसकी अनुपस्थिति दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच
सीएमओ की ओर से गठित जांच कमेटी में डिप्टी सीएमओ डॉ. तहसीन, डिप्टी सीएमओ डॉ. पवन पायसी और जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. शोभा अग्रवाल को शामिल किया गया है। कमेटी निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान हुई मौतों की परिस्थितियों, संबंधित लोगों की भूमिका और उपलब्ध तथ्यों की जांच करेगी। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना किन परिस्थितियों में हुई। इसमें किसी स्तर पर लापरवाही हुई या नहीं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जांच टीम में महिला सीएमएस शामिल, फिर भी मामले से अनभिज्ञ



जिला महिला अस्पताल प्रशासन ने इस पूरे मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है, जबकि मामला सीएमओ तक की जानकारी में पहुंच चुका है। यहां तक कि महिला अस्पताल के स्टाफ के पास भी घटना से जुड़ी जानकारी है। वहीं सीएमओ के स्तर से महिला सीएमएस को जांच टीम में शामिल किया गया है। बावजूद इसके महिला अस्पताल की सीएमएस घटना के बारे में जानकारी होने से मना कर रही हैं।


जिला महिला अस्पताल की वार्ड आया वहां पर क्या कर रही थी, उसकी भूमिका के साथ अन्य घटना क्रम के बारे में जांच कराई जा रही है। तीन सदस्यीय टीम गठित की है। जांच टीम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - विकास शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed