{"_id":"6ad9257c4da97faa0d0818dd","slug":"case-registered-against-six-people-including-the-husband-for-the-abduction-of-a-married-woman-badaun-news-c-123-1-sbly1035-175930-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: विवाहिता के अपहरण में पति समेत छह लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: विवाहिता के अपहरण में पति समेत छह लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
उझानी। कोतवाली पुलिस ने महिला को अगवा कर उसे गायब करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला 29 मई का है। गंजशहीदा मोहल्ला निवासी मुन्नालाल शाक्य ने बेटी आरुषि की शादी मोहल्ला गद्दीटोला निवासी संजीव कुमार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद पति व उसके परिवार के लोग आरुषि को दहेज के लिए परेशान किया करते थे। उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। दहेज उत्पीड़न की शिकार आरुषि ने पिता के घर जाकर शरण ली।
29 मई अपराह्न करीब एक बजे आरुषि ताई के घर जाने के लिए निकली, तभी रास्ते में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद आरुषि का सुराग नहीं लगा। कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज करा दी थी। आरोप है कि आरुषि को उसके पति समेत परिवार के लोगों ने गायब कर दिया है। उसकी जान को खतरा बताते हुए मुन्नालाल ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में उन्हें कोर्ट में गुहार लगानी पड़ी।
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति संजीव समेत उसके परिजन अनिल, हरीबाबू, शंकर, मुन्नालाल और उसकी पत्नी नत्थो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। विवाहिता की गुमशुदगी पहले से ही दर्ज है। संवाद