फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हाशिमपुरा में लाठी-डंडे चले, दो भाई घायल

हाशिमपुरा में लाठी-डंडे चले, दो भाई घायल

Tue, 26 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
हाशिमपुरा में लाठी-डंडे चले, दो भाई घायल
हाशिमपुरा में दो पक्षों में धारदार हथियार चले, दो भाई घायल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। पत्नी को जबरन उठाकर ले जाने के मामले में हाशिमपुरा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें दो भाई घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हाशिमपुरा गांव निवासी नदीम ने गांव के नदीम अहमद 22 सितंबर को घेर में बैठी पत्नी शहराना को जबरन उठाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में तनातनी रहने लगी। सोमवार को इसी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। इसमें पीड़ित नदीम और उसका भाई कय्यूम चाकू लगने से घायल हो गए। सूचना मिलते ही फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल पंकज त्यागी ने दोनों पक्षों को शांत किया। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed