फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मोबाइल बेचने के नाम पर ठगने वाला गिरफ्तार

मोबाइल बेचने के नाम पर ठगने वाला गिरफ्तार

Tue, 26 Sep 2017 01:11 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल बेचने के नाम पर ठगने वाला गिरफ्तार
मोबाइल बेचने के नाम पर ठगने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर कम कीमत में महंगा मोबाइल बेचने के नाम पर यात्रियों से ठगी करने वाले बदमाश को सोमवार गिरफ्तार कर लिया गया। उसका दूसरा साथी मौका फरार हो गया।
रेलवे स्टेशन में सोमवार को दो युवक एक मोबाइल लेकर एक यात्री के पास पहुंचे और उसे सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल दिखाकर बेचने की बात की। आरोपियों ने मोबाइल को एक हजार रुपये का बताया। बहाना बनाया कि उनके पास पैसे खत्म हो गए हैं और उन्हें ट्रेन से यात्रा करनी है। इसलिए फोन बेच रहे हैं। यात्री ने फोन को अच्छी तरह से चलाकर, फोन करके भी देखा। हर तरह से आश्वस्त होने के बाद यात्री ने फोन का सौदा किया। अंत में मामला दो सौ रुपये में तय हो गया। सौदा तय होने के बाद आरोपियों ने दो सौ रुपये लेकर छोटा बैग यात्री को पकड़ा दिया। इससे पहले कि यात्री उस बैग को खोलकर देखता आरोपी दूर जा चुके थे। जैसे ही यात्री ने बैग खोला, मोबाइल का डमी सैट देखकर दंग रह गया।
विज्ञापन

शक होते ही यात्री तुरंत आरोपियों के पीछे दौड़ पड़ा और शोर मचा दिया। उसके साथ कुछ यात्री एवं जीआरपी के सिपाही भी दौड़े और आरोपियों में से एक को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन मोबाइल एवं दो डमी सैट बरामद किए। पुलिस ने यात्री द्वारा दिए गए दो सौ रुपये भी आरोपी से बरामद किए। दूसरा आरोपी फरार हो गया। आरोपी की पहचान अब्दुल वहाब निवासी किदवईनगर जिला मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। फरार आरोपी का नाम हैदर बताया गया। आरोपी अब्दुल ने बताया कि वह अक्सर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर ठगी करते हैं। कई बार लोगों को इसी प्रकार ठग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed