फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लखनऊ की युवती से गैंगरेप का पांचवां आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ की युवती से गैंगरेप का पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 Sep 2017 12:50 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ की युवती से गैंगरेप का पांचवां आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ की युवती से गैंगरेप का पांचवां आरोपी भी दबोचा
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। लखनऊ की युवती का देहरादून से अपहरण कर गैंगरेप, मारपीट और लूटपाट के मामले में पुलिस ने पांचवें मुख्य आरोपी दानिश को हरौड़ा बस स्टैंड से पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी से लूटी गई नगदी भी बरामद की है।
शुक्रवार को लखनऊ की युवती का देहरादून आईएसबीटी से अपहरण कर ग्राम उग्राहू में एक ट्यूबवेल पर लाकर गैंगरेप हुआ था, जिसमें पांच युवकों को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह पुलिस को सूचना मिली की गैंगरेप का मुख्य आरोपी दानिश हरोड़ा बस स्टैंड पर है और बस का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की घेराबंदी कर दानिश को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में दानिश ने अपना पता ब्रह्मपुरी मेरठ बताया। पुलिस ने आरोपी दानिश के पास से युवती से लूटी गई नगदी के दो हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि गैंगरेप मामले में गागलहेड़ी पुलिस एवं मुबारिक हसन के नेतृत्व वाली सर्विलांस टीम ने चार आरोपियों सलाउद्दीन निवासी कैलाशपुर, अमजद निवासी उग्राहू, गुड्डू निवासी देहरादून तथा तौसीफ निवासी कैलाशपुर से गैंगरेप पीड़िता से लूटे गए सामान एवं प्रयोग की गई कार बरामद कर पहले ही जेल भेज दिया गया है। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि गैंगरेप के मामले में पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती की सहेली से भी पुलिस करेगी पूछताछ
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि सभी पांचों लोगों को गिरफ्तार तो कर लिया गया है, लेकिन इनके बारे में जांच की जा रही है। युवती की सहेली को भी ट्रेस कर लिया गया है। पुलिस उससे भी पूछताछ करेगी। जिससे यह पता चल के कि कहीं यह अवैध धंधे में लिप्त गैंग तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed