फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खाद्य पदार्थो के सात सैंपल फेल

खाद्य पदार्थो के सात सैंपल फेल

Sat, 15 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खाद्य पदार्थो के सात सैंपल फेल
खाद्य पदार्थों के सात सैंपल फेल
विज्ञापन

सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जांच के लिए भेजे गए खाद्य पदार्थ के सात नमूने फेल पाए गए। इन खाद्य पदार्थों में भारी मिलावट पाई गई। विभाग ने संबंधित व्यापारियों को नोटिस भेज दिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में अलग-अलग स्थानों से लिए गए नमूनों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया था। जिनमें से सात नमूने फेल पाए गए।
विज्ञापन

सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि नकुड़ के चौधरियान निवासी श्याम लाल के यहां से लिया गया धनिया पाउडर का नमूना अधोमानक पाया गया। गंगोह के गुजरान निवासी सुनील के यहां से लिया गया बर्फी के नमूने में मिलावट पाई गई। उमरी कलां निवासी रियाज के यहां से दूध का नमूना लिया गया, जिसमें मिलावट पाई गई। दिल्ली रोड स्थित लोकेश दत्त के बीकानेर मिष्ठान के यहां से सफेद रसगुल्ला और गुलाब जामुन का नमूना लिया गया। दोनों ही फेल पाए गए। रामपुर के ग्राम बुड्ढा खेड़ा के श्याम लाल के यहां से लिया गया दूध का नमूना अधोमानक पाया गया। गागलहेड़ी के ग्राम हसनपुर निवासी इकलाख से लिया गया दूध का नमूना फेल पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित सभी व्यापारियों को नोटिस भेज दिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed