{"_id":"594accd84f1c1b290c8b45bc","slug":"61498074328-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी का आरोपी पकड़ने के विरोध में पुलिस टीम पर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोकशी का आरोपी पकड़ने के विरोध में पुलिस टीम पर पथराव
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोकशी का आरोपी पकड़ने के विरोध में पुलिस टीम पर पथराव
बेहट (सहारनपुर)। गोकशी के एक आरोपी को गिरफ्तार करने पर परिजनों सहित ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इतना ही नहीं हमलावर भीड़ ने पुलिस की चलती जीप पर लटककर ड्राईवर के साथ हाथापाई कर आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान पीएसी का एक हवलदार घायल हो गया। बेकाबू भीड़ को रोकने के लिए इंस्पेक्टर को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर गांव से निकल सकी। पुलिस के गांव से निकलते ही हमलावरों ने मुखबिरी के शक में गांव के ही दो परिवारों के घरों पर हमला बोल दिया और तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की। ऐसे में दोबारा इंस्पेक्टर और सीओ भारी फोर्स लेकर गांव में पहुंचे। लेकिन पहले ही हमलावर गांव छोड़कर भाग गए।
बता दें कि 13 जून को पुलिस ने खिड़का भटकवा गांव के पास ही जंगल में गोकशी करते हुए इकराम पुत्र रफीक को गिरफ्तार किया था, जबकि उसके साथी रियाज पुत्र इलियास, साबिर, मुस्तफा, जाबिर पुत्रगण जलील उर्फ खलील और गुलजार पुत्र अब्दुर्रहमान फरार हो गए थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर इकराम का चालान कर दिया था। बुधवार दोपहर इंस्पेक्टर जितेंद्र कालरा शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए खिड़का भटकवा पहुंचे और साबिर के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस पर साबिर के परिजनों और अन्य लोगों की भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पथराव में पीएसी के हवलदार संतराम घायल हो गए। बेकाबू भीड़ पुलिस की चलती जीप पर लटक गई और ड्राईवर के साथ हाथापाई करते हुए जीप को रुकवाने और आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया। स्थिति गंभीर होते देख इंस्पेक्टर को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इसके बाद ही पुलिस आरोपी को लेकर गांव से निकल सकी। पुलिस के गांव से निकलते ही हमलावर भीड़ ने मुखबिरी के शक में गांव के ही अल्ताफ और फुरकान के घरों पर हमला कर तोड़फोड़ की और उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
इसकी सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर जितेंद्र कालरा एवं सीओ इंदु सिद्धार्थ भारी फोर्स लेकर गांव की तरफ दौड़ पड़े। पीएसी के अलावा अन्य थानों की फोर्स भी मौके पर बुला ली गई। फोर्स के पहुंचने से पहले ही हमलावर गांव छोड़कर भाग गए। सीओ एवं इंस्पेक्टर की अगुवाई में पुलिस एवं पीएसी के जवानों ने पूरे गांव में हमलावरों की तलाश की। कई घरों की तलाशी भी ली गई। लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका। गिरफ्तार किए गए साबिर के घर से चार जिंदा गोवंश हुए। साबिर पहले भी गोकशी के आरोप में जेल जा चुका है।
पुलिस टीम पर पथराव के मामले में उपनिरीक्षक हरिओम शर्मा की तरफ से चार महिलाओं समेत 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें मुस्तफा, साजिद, साबिर, जाबिर पुत्र खलील, आसिफ, आरिफ व दानिश पुत्र जमीर, रिहान, इमरान एवं फरहान पुत्र इनाम, मुंतजीर पुत्र जमीर, महमूदा पत्नी खलील, समा पत्नी मुस्तफा, आरजू पत्नी साबिर, प्रवीण पत्नी जाबिर निवासी खिड़का भटकवा और राकिब एवं रागिब पुत्र नासिर निवासी बेहट को नामजद किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने खिड़का भटकवा निवासी अफजाल और फुरकान की तरफ से भी उनके घरों पर हमला कर तोड़फोड़ और मारपीट के आरोप में चार महिलाओं समेत 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अफजाल एवं फुरकान द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में साबिर को छोड़कर सभी वहीं आरोपी नामजद किए गए है, जो पुलिस ने पथराव के आरोप में नामजद किए है।