{"_id":"5852e1794f1c1b5c49649a43","slug":"56-thousand-robbed-by-two-finance-staff-bikers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने दो फाइनेंस कर्मियों से 56 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने दो फाइनेंस कर्मियों से 56 हजार लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
लूटेरा
- फोटो : Logo
सहारनपुर के नागल में देवबंद-नागल मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे दिखा कर जन लक्ष्मी फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों से 56 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद फायर करते हुए फरार हो गए। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है।
थाना सरसावा के पिलखनी निवासी अनुज के अनुसार वह जनलक्ष्मी फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी है। बृहस्पतिवार की शाम वह तल्हेड़ी क्षेत्र के हुलासगढ़ से किस्त लेकर सहारनपुर लौट रहा था।
बसेड़ा बस स्टैंड पर उसकी ही कंपनी के कर्मचारी बेहट अड्डा सहारनपुर निवासी रवि कुमार मिल गया। दोनों अलग अलग बाइक पर बात करते चल रहे थे कि राणा ढाबे के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसके साथी रविकुमार की बाइक में लात मारकर उसे गिरा दिया और तमंचे से फायर करते हुए उसका बैग लूट लिया।
विज्ञापन
इस दौरान उसने अपनी बाइक तेज दौड़ा दी लेकिन बदमाशों ने करीब एक किलोमीटर पीछा कर उसका भी बैग लूट लिया। रवि कुमार के बैग में करीब 44 हजार रुपये तथा उसके बैग में 12 हजार 350 रुपये थे। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने मोबाइल से पुलिस को सूचना दी।
वारदात की सूचना मिलते ही सीओ नरेंद्र राणा और थानाध्यक्ष यशपाल सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ का कहना है कि पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला संदिग्ध लग रहा है।
रवि नाम का व्यक्ति जन लक्ष्मी फाइनेंस कंपनी के रुपयों के संबंध में इससे पूर्व भी दो बार लूट का मुकदमा लिखा चुका है। पूछताछ में घटना स्थल के पास कार्य कर रहे लोगों ने बताया कि लूटपाट जैसी कोई वारदात नहीं हुई तथा न ही कोई फायरिंग की गई। इसके बावजूद मामले की जांच की जा रही है।