{"_id":"5c9d0f20bdec22147163b49e","slug":"51553796896-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर 15 हजार रुपये निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नानौता (सहारनपुर)। एटीएम कार्ड बदलकर हैकर ने एक युवक के खाते से 15 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाना पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी सलमान पुत्र इरफान ने बताया कि वह 24 मार्च को देवबंद रोड स्थित एक बैंक के एटीएम कक्ष से रुपये निकालने गया था। सलमान ने एटीएम से रकम निकालने का प्रयास किया लेकिन एटीएम से रुपये नही निकले। आरोप है कि इसी बीच उसके पीछे खडे़ एक युवक ने उसका एटीएम कार्ड लेकर अपने कार्ड से बदल लिया। कुछ देर बाद जब सलमान के मोबाइल पर 15 हजार रुपये निकालने का मेसेज आया तो उसके पांव तले की जमीन खिसक गई। रकम निकलने के बाद सलमान को उसका एटीएम कार्ड बदलने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।