{"_id":"5c87ef5cbdec2214195aafe1","slug":"51552412508-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर से सामान और तेल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसफार्मर से सामान और तेल चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव समसपुर के पास स्थित एक किसान के खेत में रखे ट्रांसफार्मर से सोमवार की रात चोरों ने अंदर का सारा सामान व तेल चोरी कर लिया। सुबह होने पर किसान को जानकारी मिली तो उसने सूचना जेई को दी। सूचना के बाद मौके न पहुंचने के कारण थाने पर घटना की तहरीर नहीं दी गई।
ग्राम प्रधान मुकेश कुमार ने बताया गांव के पूरण पुत्र फूल सिंह का गांव के पास ही खेत है जहां निजी नलकूप लगा हुआ है। जिस पर ट्रांसफार्मर भी रखा हुआ था। सोमवार की रात चोरों ने खेत में रखे ट्रांसफार्मर को नीचे उतारकर उसके अंदर से सारा सामान सहित तेल व अन्य सामन चोरी कर ले गये। सुबह होने पर आस पास के किसानों ने पीड़ित पूरण को चोरी की जानकारी दी। ग्राम प्रधान ने बताया कि घटना की सूचना विद्युत वितरण उपकेंद्र खुर्रमपुर के जेई को दे दी गई। सूचना के बाद भी विद्युत विभाग के किसी भी कर्मचारी के मौके न पहुंचने से ग्रामीणों में रोष व्यक्त किया है।