{"_id":"5c87ef46bdec221420473b9d","slug":"51552412486-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलामुखियों के दूसरे गुट ने लगाया रोकने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगलामुखियों के दूसरे गुट ने लगाया रोकने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर मंगलामुखियों के दो गुटों के बीच चल रहे विवाद में दूसरे गुट ने भी पहले गुट पर मारपीट करने एवं तमंचे से आतंकित कर उन्हें बधाई मांगने से रोकने का आरोप लगाया।
मोहल्ला किला नवाबगंज निवासी मंगलामुखी अन्नू अपने साथियों के साथ पुलिस लाइन पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि कुछ मंगलामुखी उन्हें हथियारों से आतंकित कर बधाई मांगने से रोकते हैं और उनके इलाकों में जाकर जबरन बधाई मांगते हैं। एक आरोपी के पास लाइसेंसी पिस्टल है, जिसके बल पर उन्हें बधाई मांगने नहीं दी जाती। उसने आरोप है कि एक मंगलामुखी ने कोर्ट को गुमराह कर एक आदेश अपने हक में पारित करा लिया था। जिसके खिलाफ अब उसने हाई कोर्ट में अपील कर रखी है। अन्नु ने आरोप लगाया कि नौ मार्च को दोपहर वह अपने साथियों के साथ बेहट में बधाई मांगने गया था। जहां पहुंचे आरोपी पक्ष ने पिस्टल से फायर किया, जिसमें गोली लगने से वह बाल-बाल बचा। फायर की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी भाग निकले। थाने जाने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अन्नु ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर दस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।