Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A day after his court appearance, two groups clashed, injuring nine people, including five women

Lakhimpur Kheri News: कोर्ट में पेशी के अगले दिन दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच महिलाओं समेत नौ लोग घायल

Mon, 02 Nov 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 02 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
A day after his court appearance, two groups clashed, injuring nine people, including five women
चौकी जाते दोनों पक्षों के घायल। संवाद
ओयल। खीरी थाना क्षेत्र के सरैयां गांव में शनिवार को कोर्ट में पेशी के अगले दिन रविवार सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इसमें पांच महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव निवासी सलमान पुत्र रहमतुल्ला ने बताया कि उनके भाई मारूफ के पुत्र फारूख का जनवरी 2025 में शहीद की पुत्री किस्मतुन से विवाद हुआ था। आरोप है कि लड़की ने शादी करने के लिए कहा था, लेकिन लड़के ने मना कर दिया। उस समय मारूफ नाबालिग था। शहीद ने इस मामले में खीरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मारूफ को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया था। करीब पांच महीने जेल में रहने के बाद वह लगभग छूटा। लड़की पक्ष का घर सामने होने के कारण वह रिश्तेदारी में रहने लगा था।
विज्ञापन

सलमान के अनुसार, शनिवार को कोर्ट में दोनों पक्षों के बयान हुए थे। इसके बाद सभी घर लौट आए, जबकि मारूफ अपनी रिश्तेदारी में चला गया। रविवार को वह घर आ रहा था, तभी विपक्षी पक्ष के लोगों ने उसे दौड़ा लिया। वह किसी तरह बचकर निकल गया। आरोप है कि इससे नाराज शहीद और उनके पुत्र घर पहुंचे और महिलाओं से गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। नमाज पढ़कर लौटने पर उनके साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के शहीद पुत्र रहमतुल्ला ने बताया कि उनकी पुत्री की शनिवार को पेशी थी। लौटते समय विपक्षी गाली-गलौज कर रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। उनका आरोप है कि जनवरी 2025 से चल रहे मुकदमे को लेकर विपक्षी नाराज थे। रविवार को घर पर गाली-गलौज का विरोध करने पर उनके पक्ष के लोगों को लाठी-डंडों से पीटा गया।

मारपीट में दोनों पक्षों के सलमान, उस्मान पुत्रगण रहमतुल्ला, रूखसाना पत्नी अकील, रेशमा पत्नी सलमान, रिजवाना पत्नी उस्मान, शहीद शाह पुत्र रहमतुल्ला, तौफीक, किस्मतुन और मंतसा पुत्रीगण शहीद घायल हुए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देने की बात कही है।
सीओ महक शर्मा ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

चौकी जाते दोनों पक्षों के घायल। संवाद

चौकी जाते दोनों पक्षों के घायल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed