{"_id":"5c379745bdec22735d3f9aee","slug":"51547147077-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 दिनों से लापता युवक का शव नाले में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
18 दिनों से लापता युवक का शव नाले में मिला
विज्ञापन

लखनौती। एक पखवाड़े से लापता युवक का शव सड़क किनारे नाले में पड़ा मिला। युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनौती के मजरे पनाहपुर निवासी फूल सिंह का 20 वर्षीय बेटा श्याम कुमार 23 दिसंबर को घर से अचानक लापता हो गया था। परिजनों के काफी तलाश करने के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो युवक के भाई रामकुमार ने कोतवाली में अपने भाई की 23 दिसंबर को लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। बृहस्पतिवार को शकरपुर-गंगोह रोड पर एक सर्विस स्टेशन के सामने सड़क किनारे बने नाले में कुछ ग्रामीणों को युवक का शव तैरता नजर आया। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इससे रोड पर जाम जैसे हालत बन गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया। मृतक के भाई ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान अपने भाई श्याम कुमार के रूप में की। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। उधर, गंगोह सीओ राजेंद्र कुमार का कहना है कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी। शव पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत होने के कारणों का पता चल सकेगा। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।