फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पहली पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला, दूसरी शादी रचाई

पहली पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला, दूसरी शादी रचाई

Sat, 30 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
पहली पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला, दूसरी शादी रचाई
देवबंद (सहारनपुर)। केंद्र सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है और इस दिशा में कड़े कदम उठा रही है। इसके बावजूद महिलाओं पर अत्याचार के मामले कम नहीं हो रहे हैं। राज्जुपुर गांव में पति ने कार की मांग के चलते पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं उसने दूसरी शादी कर ली। पीड़ित विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी इस्माइल की पुत्री शमा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2015 में उसका निकाह राज्जुपुर गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुआ था। पिता ने शादी में करीब पंद्रह लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही पति समेत ससुरालिए कम दहेज लाने के लिए उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे। पैसे की मांग को लेकर कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। जिसके चलते उसके पिता ने ससुरालियों को 60 हजार रुपये भी दिए, लेकिन उसके कुछ दिन बाद उनका व्यवहार फिर से बदल गया। शमा का आरोप है कि पिछले लंबे समय से पति उस पर मायके से कार लेकर आने का दबाव बना रहा है। जब उसने इससे इंकार किया तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप यह भी है कि पति रात को सोते समय अपने पास तमंचा रखकर सोता है। इतना ही नहीं उससे मोबाइल भी छीन लिया गया। करीब एक माह पूर्व पति दूसरी औरत को घर ले आया। जिसे उसने पत्नी बताया। आरोप लगाया कि 24 दिसंबर को उसका भाई आलम व ममेरा भाई सुहैल उससे मिलने ससुराल पहुंचे तो ससुरालियों ने उनके सामने भी कार की मांग रख दी। जब भाईयों ने गरीबी का हवाला देते हुए इससे इंकार किया तो उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे भी घर से निकाल दिया। शमा ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed