{"_id":"59badbce4f1c1b9a688b4a8b","slug":"51505418190-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर छापेमारी, वाहन छोड़कर भागे माफिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन पर छापेमारी, वाहन छोड़कर भागे माफिया
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। पुलिस ने अवैध रेत खनन करने वालों की धर पकड़ के लिए ग्राम मंधोर में छापेमारी की। पुलिस को देखकर खनन माफिया रेत से लदे वाहनों को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मौके से रेत से लदी ट्राली तथा ट्रक को कब्जे में ले लिया। एसएसपी के निर्देश पर क्यूआरटी टीम भी मंधोर पहुंची, लेकिन तब तक पुलिस कार्रवाई कर लौट चुकी थी।
बृहस्पतिवार को सरसावा पुलिस को सूचना मिली की ग्राम मंधोर में यमुना किनारे खनन माफिया अवैध रूप से रेत निकाल रहे हैं। जिसके बाद एसओ सरसावा सुधीर उज्ज्वल ने टीम के साथ मंधोर में बताए गए स्थान पर छापेमारी की। पुलिस को देख खनन कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया और वह अपने वाहन लेकर भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक ट्राली तथा ट्रक को कब्जे में ले लिया। एसओ ने बताया कि ट्राली मालिक की पहचान हो गयी है वो मंधोर का जोगेंद्र उर्फ टीटू है जिसके विरुद्ध मुकदमा लिखा जा रहा है। एसओ ने कहा कि गांव में खनन माफिया के रूप में कुछ और लोग भी चिह्नित हैं जिन पर सात कार्रवाई होगी।