फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बैंक में चोरी की कोशिश, स्ट्रांग रूम तक पहुंचे चोर

बैंक में चोरी की कोशिश, स्ट्रांग रूम तक पहुंचे चोर

Thu, 10 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
बैंक में चोरी की कोशिश, स्ट्रांग रूम तक पहुंचे चोर
बैंक में चोरी की कोशिश, स्ट्रांग रूम तक पहुंचे चोर
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। नकाबपोश चोरों ने मंगलवार रात नगर में स्थित सहकारी बैंक के ताले तोड़ने के बाद स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश की। हालांकि वे इसे तोड़ नहीं पाए। चोरों ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों को कपड़े से ढक दिया था। इसके बावजूद उनके कुछ दृश्य कैमरे में कैद हो गए। सूचना के बाद पुलिस और फिंगर एक्सपर्ट की टीमों ने जांच की। करीब तीन वर्ष पूर्व भी चोर इसी बैंक शाखा का स्ट्रांग रूम तोड़ने का प्रयास कर चुके हैं।
मंगलवार रात करीब 12:15 बजे दस नकाबपोश चोर शाखा के पिछले रास्ते से बैंक परिसर में पहुंचे। मेन गेट पर लगे चैनल के ताले तोड़ कर वे अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने बैंक मैनेजर के ऑफिस पर लगे ताले को तोड़ा। इसके बाद चोरों ने बैंक परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को तौलियों और अन्य कपड़ों से ढंका। इसके बाद बैंक के अंदर बने स्ट्रांग रूम तक पहुंचे।
विज्ञापन

चोरों ने स्ट्रांग रूम को काफी देर तक तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने इसे क्षतिग्रस्त कर दिया। लेकिन चोरों ने वहां रखे कंप्यूटर से लेकर अन्य कोई सामान चोरी नहीं किया। जाते समय वे कैशियर रूम में रखी करीब 150 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि चोर रात 01:17 बजे बैंक परिसर से निकल गए। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे पहुंचे बैंक के सफाईकर्मी ने अंदर परिसर के ताले टूटे देखकर बैंक मैनेजर को सूचित किया। इसके बाद थाना पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में बैंक में कैश सुरक्षित मिलने पर सभी ने चैन की सांस ली। सहारनपुर से फिंगर एक्सपर्ट की टीम को बुलवाया गया। टीमों ने घंटों तक छानबीन की। बैंक मैनेजर मोहित सोनकर ने बताया कि बैंक में बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। थाना थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह का कहना है कि बदमाशों को चिह्नित किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed