{"_id":"5bd0c1d5bdec22698e6eb0c7","slug":"41540407765-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की परीक्षा देकर लौटे छात्र के साथ लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे की परीक्षा देकर लौटे छात्र के साथ लूटपाट
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। गाजियाबाद से रेलवे का पेपर देकर लौटे छात्र से बदमाशों ने हथियारों से आतंकित कर पांच हजार रुपये की नगदी लूट ली। इतना ही नहीं उससे बाइक को लूटने का प्रयास भी किया। जब छात्र ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसके सिर पर तमंचे की बट से कई वार किए गए। जिसमें वह लहूलुहान हो गया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसे उठाकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
कौरवां गांव निवासी अतर सिंह का बेटा रविकांत मंगलवार को रेलवे में भर्ती के लिए गाजियाबाद में पेपर देने के लिए गया था। देर शाम वह शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से देवबंद स्टेशन पहुंचा और स्टैंड पर खड़ी बाइक को उठाकर अपने घर जाने लगा। रविकांत के मुताबिक जब वह नगर की तलहेड़ी चुंगी पर पहुंचा तो वहां से बाइक पर सवार तीन लोग उसके पीछे लग गए। शक भी हुआ, लेकिन वहम समझकर उसने उन्हें अनदेखा कर दिया। रात्रि करीब 8.30 मिनट पर जब वह करंजाली गांव के समीप सुनसान रास्ते पर पहुंचा तो बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया तथा कनपटी पर तमंचा सटा दिया। बदमाशों ने गाली गलौज करते हुए उसकी तलाशी लेनी शुरू कर दी। रविकांत ने बताया कि उसने चार हजार रुपये मोजे में छिपाकर रखी थी, जबकि एक हजार रुपये शर्ट की जेब में थे। जब बदमाशों को पैंट और शर्ट की जेब से कुछ नहीं मिला तो उन्होंने जूते उतरवाकर तलाशी ली। जिसके बाद उन्होंने उससे पांच हजार रुपये की नगदी लूट ली। इतना ही नहीं उन्होंने उससे बाइक लूटने का प्रयास किया। उसके द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उसके सिर पर तमंचे की बट से कई वार किए। जिसमें वह गंभीर घायल होकर जमीन पर गिर गया। मारपीट करने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर सड़क से गुजर रहे हुलाशगढ़ के ग्रामीणों की नजर जब लहूलुहान रविकांत पर पड़ी तो वह उसे उठाकर गांव ले गए और बाद में उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर बाद रविकांत के परिजन भी हुलाशगढ गांव पहुंचे और ग्रामीणों के साथ उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को परिजन तहरीर लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
कोतवाल अभिषेक सिरोही का कहना है कि कौरवां गांव निवासी रविकांत के साथ हुई लूटपाट और मारपीट की घटना संदिग्ध लग रही है। घंटों उससे पूछताछ की गई। जिससे लग रहा है कि यह आपसी विवाद के चलते मारपीट का मामला है। घटना के अगले दिन पीड़ित का पुलिस के पास पहुंचना भी शक के दायरे में है। रविकांत की तहरीर पर लूट का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शीघ्र ही इसका खुलासा किया जाएगा।