{"_id":"5bc0e2bebdec2269871ed668","slug":"41539367614-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली चोरी का आरोपी पंद्रह हजार का इनामी वसीम उर्फ काला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली चोरी का आरोपी पंद्रह हजार का इनामी वसीम उर्फ काला गिरफ्तार
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस ने छह साल से ट्रैक्टर-ट्राली चोरी के आरोप में फरार चल रहे 15 हजार के इनामी सरकड़ी शेख निवासी वसीम उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है।
बृहस्पतिवार की शाम को पुलिस एवं स्वाट टीम को चोरी के एक आरोपी के जनता रोड पर होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जनता रोड तिराहे से आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी ग्राम सरकड़ी शेख निवासी वसीम उर्फ काला है। आरोपी छह वर्ष से ट्रैक्टर चोरी के आरोप में वांछित चल रहा था। पुलिस के अनुसार वर्ष 2012 में ग्राम चकरेहटी से अशरफ निवासी मोहल्ला नवाबगंज की ट्रैक्टर ट्राली चोरी हो गई थी। पुलिस जांच में छह लोग चोरी के मामले में सामने आए। जिनमें से पांच आरोपी असलम, हुसैन, फरमान, इकबाल तथा भूरा को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया गया था। जबकि वसीम उर्फ काला तेली फरार चल रहा था। जिस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा एवं कारतूस बरामद किया है।