फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ससुरालियों पर बेटी की हत्या कर शव को छुपाने का आरोप

ससुरालियों पर बेटी की हत्या कर शव को छुपाने का आरोप

Sun, 23 Sep 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
ससुरालियों पर बेटी की हत्या कर शव को छुपाने का आरोप
ससुरालियों पर विवाहिता की हत्या का आरोप
विज्ञापन

देवबंद। मायके वालों ने बीमार बेटी की हत्या कर शव को कहीं छुपा दिए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर बेटी की बरामदगी और उसके ससुरालियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

शनिवार को ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे हरिबांस गागलहेड़ी निवासी नाथीराम ने बताया कि उसने वर्ष 2013 में बेटी प्रियंका की शादी बहादरपुर में एक व्यक्ति के साथ की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुरालिए कम दहेज लाने को लेकर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करते थे। जिसकी वजह से वह बीमार रहने लगी। जिसके इलाज के लिए ससुरालिए पचास हजार रुपये मांगने लगे। नाथीराम के मुताबिक 16 सितंबर को वह बेटी का हालचाल जानने के लिए उसकी ससुराल पहुंचा तो ससुराल वालों ने सहारनपुर इलाज के लिए ले जाने का बहाना बना दिया। जिसके बाद से प्रियंका का कुछ भी पता नहीं है। ससुरालिए यह भी नहीं बता रहे हैं कि उन्होंने उसे किस अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप लगाया कि ससुरालिए ने बेटी की हत्या कर दी और उसके शव को कहीं छुपा दिया। इस मामले में कोतवाल अभिषेक सिरोही का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद उन्होंने प्रियंका के ससुरालियों से बात की और उन्होंने तीन दिन का समय दिया है। यदि उसके बाद भी वह प्रियंका के बारे में कुछ नहीं बताते तो उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed