{"_id":"5b5f61454f1c1bb8538b6273","slug":"41532977477-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने शाह बहलोल में युवती से कुंडल लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने शाह बहलोल में युवती से कुंडल लूटे
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। छपटमारों ने एक बार फिर मंडी कोतवाली पुलिस को चुनौती देते हुए एक युवती के कान से कुंडल झपट लिए। युवती शाह बहलोल से पैदल गुजर रही थी।
सोमवार देर शाम काशीराम कॉलोनी निवासी सरिता रायवाला कपड़ा मार्केट में कपड़े की दुकान से काम खत्म कर रोजाना की तरह पैदल ही कुतुबशेर की तरफ लौट रही थी।
जैसे ही वह शाह बहलोल चौकी के सामने कंबोह पुल के पास पहुंची, तभी बाइक सवार एक युवक उसके पास से होकर गुजरा और झपट्टा मारकर उसके कानों के कुंडल झपट कर फरार हो गया। सरिता ने शोर मचाया और पीछा करने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी कुंडल लेकर फरार हो गया।
जिस क्षेत्र में यह घटना हुई, वहां पुलिस चौकी स्थित है। यह इलाका भीड़ भाड़ वाला है। लेकिन पुलिस एक भी आरोपी को पकड़ने में नाकाम साबित हुई है। पुलिस ने आसपास के सभी सीटीटीवी कैमरे खंगाल डाले, कई फुटेज भी जारी कर दीं। लेकिन कोई भी बाइकर्स पुलिस के हाथ नहीं आ सका। बाइकर्स ने एक के बाद एक करके आठ घटनाओं को अंजाम दे दिया है।
विज्ञापन
----------