{"_id":"5b5f603f4f1c1b6f548b788b","slug":"41532977215-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार..
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर यूपी, उत्तराखंड और हरियाणा से चोरी की गई सात बाइकें बरामद की हैं। गिरफ्तार किए गए बाइक चोर इतने शातिर हैं की उन्होंने एक बाइक को साखन नहर में डाला हुआ था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
रविवार को पुलिस ने दो लोगों को चोरी की बाइकों के साथ गिरफ्तार किया था। कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वह कई राज्यों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। कोतवाल उमेश रोरिया ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर अलग अलग स्थानों से चोरी की पांच बाइकें बरामद की गई हैं। इनमें पुलिस ने एक बाइक साखन नहर से बरामद की है जिसे उक्त चोरों ने छुपाने के लिए पानी में डाला हुआ था। बताया कि गिरफ्तार किए गए वाहन चोर मोहल्ला रठान निवासी साजिद पुत्र कय्यूम और कोहला बस्ती निवासी मुनीर पुत्र हनीफ पिछले काफी समय से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा से बाइक चोरी करते थे और उन्हें अलग अलग जगह ले जाकर बेचते थे। पुलिस जानकारी कर रही है कि उन्होंने किन किन स्थानों पर बाइकें बेची हैं। जिसके बाद उन्हें बरामद करने की कार्रवाई शुरु की जाएगी। इससे पूर्व भी दोनों के खिलाफ चोरी के कई मामले पंजीकृत हैं। एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल का कहना है कि पूछताछ के आधार पर पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुट गई है। उन्होंने बाइक चोर गिरोह के सदस्यों का पर्दाफाश करने वाली टीम में शामिल एसआई धीरेंद्र कुमार, एसआई साजिद अली, सिपाही जगपाल, विजय कुमार, सद्दाम हुसैन और सचिन की प्रशंसा की।