{"_id":"5b1049904f1c1baf6e8b5a27","slug":"41527794064-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर कुंडल छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट कर कुंडल छीने
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट कर महिला से कुंडल छीने
नागल। बृहस्पतिवार दोपहर कस्बे के रेलवे रोड पर एक कार चालक ने बाइक सवार तीन युवकों पर मारपीट करने और महिला से कुंडल छीनने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नागल थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी परवेज ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी भाभी और परिवार की दो महिलाओं के साथ कार से रेलवे रोड पर डाक्टर के यहां जा रहा था। जैसे ही वह मित्रा प्लाजा के पास पहुंचा तो पीछे से बुलेट सवार तीन युवक आए और ओवरटेक करते हुए कार रुकवा ली। पीड़ित का आरोप है कि तीनों ने उसे बाहर खींचकर पीटा और घायल कर दिया। लोगों को आता देख युवक कार में बैठी महिला के कान से कुंडल खींच कर फरार हो गये। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।