फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मुठभेड़ के बाद गिरफ्त में आए बदमाश को पुलिस ने जेल भेजा

मुठभेड़ के बाद गिरफ्त में आए बदमाश को पुलिस ने जेल भेजा

Sun, 11 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद गिरफ्त में आए बदमाश को पुलिस ने जेल भेजा
मुठभेड़ में एक बदमाश दबोचा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम ने शनिवार देर रात बाबूपुर नगली मार्ग पर बाइक सवार बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से जहां एक बदमाश घायल हो गया। वहीं, एक सिपाही बुलेट प्रुफ जैकेट पर गोली लगने से बाल बाल बच गया।

शनिवार की देर रात पुलिस और स्वॉट टीम की सहारनपुर के कोतवाली नगर के हिरण मारण निवासी विनय उर्फ मोगली के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली विनय के पैर में लगने से वह घायल हो गया। जबकि बदमाशों की ओर की गई फायरिंग में एक गोली कोतवाली के सिपाही चिराग मलिक की बुलेट प्रुफ जैकेट पर जाकर लगी। पुलिस के मुताबिक गोपाली पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुरकाजी की ओर से आई बाइक को रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार पुलिस पर फायरिंग करता हुआ अपने एक साथी के साथ फरार हो गया। जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। जिसके बाद कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम ने बाबूपुर नगली स्थित ईंट के भट्टे के पास बाइक सवार बदमाशों को घेर लिया। इस दौरान एक बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जबकि दूसरा मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने विनय उर्फ मोगली और उसके साथी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने विनय के पास से एक पिस्टल और एक लूट की मोटर साइकिल भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed