{"_id":"6ade4286bd65bba80e070f00","slug":"after-a-24-hour-search-the-child-was-found-in-a-sugarcane-field-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-188393-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 24 घंटे की तलाश के बाद गन्ने के खेत में मिली मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 24 घंटे की तलाश के बाद गन्ने के खेत में मिली मासूम
Sun, 25 Oct 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
लालहौवा गांव में खोजबीन करती डॉग स्क्वायड की टीम। स्रोत : पुलिस
मितौली। शनिवार से लापता चार वर्षीय बच्ची रविवार शाम करीब चार बजे गन्ने के खेत में सकुशल मिल गई। करीब 24 घंटे की तलाश के बाद बच्ची की बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस ली।
पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से बच्ची को तलाशा। अब उसके लापता होने से लेकर तलाश तक की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
परिजनों के अनुसार, बच्ची दोपहर करीब दो बजे अचानक लापता हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। रविवार को डॉग स्क्वायड की मदद से आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की गई। इसी दौरान बच्ची लालहौवा में गन्ने के खेत में मिल गई।
हालांकि, बच्ची के निचले वस्त्र गायब होने की बात सामने आने के बाद मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों ने प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच कराने की मांग की है। बच्ची किन परिस्थितियों में खेत तक पहुंची, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल, उसके साथ किसी अपराध की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
सीओ मितौली यादवेंद्र ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उसके बयान दर्ज कर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति मेडिकल परीक्षण, बच्ची के बयान और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।