{"_id":"5a84835c4f1c1b5e028b564f","slug":"41518633820-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी पुल के निकट युवक से लूट का प्रयास, विरोध पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी पुल के निकट युवक से लूट का प्रयास, विरोध पर पीटा
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सदर कोतवाली बाजार क्षेत्र में कचहरी रोड पुल के नीचे गोविंदपुरी में खंडहर हो चुके रेलवे क्वार्टर के निकट बदमाशों ने एक युवक के साथ लूट करने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। लोगों के पहुंचते ही आरोपी फरार हरो गए।
मंगलवार की रात को सदर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी पुल के निकट खंडहर हो चुके रेलवे आवासों के निकट पास से दिल्ली रोड की स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी राजीव अपने परिचित से मिलकर गोविंदनगर से जा रहे थे। जैसे ही वे खंडहरों के सामने से निकले उसी समय वहां छिपे बैठे चार लोगों ने उन्हें घेर लिया और उससे लूटपाट करने लगे। राजीव ने लूटपाट का विरोध किया। जिस पर चारों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान राजीव ने शोर मचा दिया। जिस पर बदमाश उसके सिर और चेहरे पर भारी चीज से प्रहार कर दिया तथा फरार हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
शोर सुनकर आसपास के घरों से निकलकर लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आरोपियों को तलाश किया। लेकिन पुलिस के हाथ कोई नहीं लग सका। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शहर के बीच बदमाशों द्वारा लूट का प्रयास करने एवं घायल करने की घटना से लोगों में दहशत बनी हुई है। गोविंदपुरी में रहने वाले अधिकांश लोग कचहरी पुल से खंडहरों के सामने से ही गुजरते हैं। लोगों का आरोप है कि इस क्षेत्र में कई बार इस प्रकार की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। यहां पर रात में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे लोग इस रास्ते से आने-जाने से कतराते हैं।